स्वास्थ्य बुलेटिन
मिलकर शिक्षण और सीखना - स्वास्थ्यकर्मी एक शिक्षक के रूप में
जब आपको पता लगाता है कि आपके स्वास्थ्य को कितनी बातें प्रभावित करती हैं आप सोच सकते हैं कि स्वास्थ्यकर्मी के पास लगभग असंभव लगने वाला एक विशाल कार्य होता है। और सच ही है यदि आप अपने आप स्वास्थ्य देखभाल करने की कोशिश करें तो आप बहुत कुछ नहीं कर पाएंगे।
आप के समुदाय का कल्याण केवल एक व्यक्ति के शामिल होने पर निर्भर नहीं करता बल्कि यह सभी की जिम्मेदारी है। ऐसा करने के लिए दायित्व और ज्ञान को बांटना आवश्यक है।
यही कारण है कि स्वास्थ्यकर्मी के रूप में आपका पहला कार्य है सिखाना - बच्चों को, माता पिता को, किसानों को, विद्यालयों के शिक्षकों को, अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को सिखाने का कार्य आप कर सकते हैं।
सिखाने की कला एक सबसे महत्वपूर्ण कौशल है जो एक व्यक्ति सीख सकता है। सिखाने के लिए आपको अन्य लोगों को आगे बढ़ने में मदद करनी होती है, और उनके साथ आगे बढ़ना होता है। एक अच्छा शिक्षक वह नहीं है जो अन्य व्यक्तियों के सामने अपने विचार रखता है बल्कि ऐसा व्यक्ति जो अन्य लोगों को उनके अपने विचार बनाने में सहायता करता है और उन्हें स्वयं को खोज करने में सहायता देता है, एक अच्छा शिक्षक कहा जा सकता है।
सीखने और सिखाने का कार्य केवल विद्यालय या स्वास्थ्य केन्द्र तक सीमित नहीं होना चाहिए। ये घर में भी किए जा सकते हैं और क्षेत्र तथा आते जाते भी ऐसा करना संभव है। एक स्वास्थ्य कर्मी के रूप में सिखाने के लिए आपके सर्वोत्तम अवसर संभवतया तब होंगे जब आप एक बीमार का इलाज कर रहे हों। परन्तु आपको विचारों के आदान प्रदान के, बातों को सिखाने, दर्शाने के और अन्य लोगों को सोचने तथा मिलकर कार्य करने में सहायता देने के हर अवसर की तलाश करनी चाहिए।
अगले कुछ पृष्ठों में ऐसी कुछ बातें बताई गई है जो आपको ऐसा करने में सहायता देंगी। ये कुछ ऐसे सुझाव है जिनसे आपको अपने विचार बनाने में मदद मिलेगी।
स्वास्थ्य देखभाल के दो मार्ग
शिक्षण के साधन
फ्लानेल ग्राफ समूह के साथ बात करने का अच्छा साधन है, क्योंकि आप इसमें नई नई तस्वीरें रख सकते हैं, एक चौकोर बोर्ड या कार्ड बोर्ड के टुकड़े पर फ्लानेल का कपड़ा लगाएं। आप इस पर अलग अलग तस्वीरे या चित्र लगा सकते हैं। सेंड पेपर या फ्लानेल की पट्टियां तस्वीरों के पीछे लगाकर फ्लानेल के बोर्ड पर चिपकाई जा सकती है।
पोस्टर और डिस्प्ले "एक तस्वीर हजार शब्द कह सकती है" एक सादा सा चित्र बहुत कम या कई बार शब्दों के बिना ढेर सारी जानकारी दे सकता है। इसे स्वास्थ्य केन्द्र में या किसी ऐसे स्थान पर टांगा जा सकता है जहां अधिक से अधिक लोग इसे देखें। आप इस पुस्तक से बहुत सारी तस्वीरें ले सकते हैं।
यदि आपको इनके साइज़ या आकार से कठिनाई है तो आप अपनी इच्छानुसार इस चित्र को पेंसिल से बना सकते हैं। इसके लिए आप तस्वीर पर चौकोर आकार बनाएं
अब उतनी ही संख्या में हल्के किन्तु बड़े चौकोर उस पोस्टर के कागज या कार्ड बोर्ड पर बनाएं। तब एक एक चौकोर के अंदर का हिस्सा अपनी तस्वीर पर बना लें।
यदि संभव हो तो गांव में रहने वाले लोगों से पोस्टर बनाने या रंग भरने के लिए कहें। या बच्चे भी अलग अलग विषयों पर पोस्टर बना सकते हैं।
मॉडल और प्रदर्शन से कई विचार मिलते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप माताओं और दाइयों (मिडवाइफ) से नवजात बच्चे की नाल को काटने के बारे में रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बात करना चाहते हैं तो आप बच्चे को प्रदर्शित करने के लिए एक गुडिया ले सकते हैं। इसके पेट पर नाल को दर्शाने के लिए एक कपड़ा पिन से लगा दें। अनुभवी दाइयां अन्य के सामने इसका प्रदर्शन कर सकती है।
रंगीन स्लाइडें और फिल्म के टुकड़े दुनिया के कई भागों के विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर उपलब्ध होते हैं। इसमें से कुछ सैट में आते हैं और इनसे एक कहानी बनती है। साधारण व्यूअर और बैटरी पर चलने वाले प्रोजेक्टर भी उपलब्ध होते हैं।
विचार प्राप्त करने के अन्य मार्ग
कहानी कहना: जब आप किसी बात को समझाने में कठिनाई का अनुभव कर रहे हों तो कहानी सुनाएं, विशेष रूप से कोई सच्ची कहानी, जिससे आपको अपने बात समझाने में सहायता मिलेगी।
उदाहरण के लिए यदि आप से मैं कहूं कि एक ग्राम कार्यकर्ता डॉक्टर की तुलना में बेहतर निदान कर सकता है। तो शायद आप मेरी बात का विश्वास नहीं करेंगे। परन्तु यदि मैं गांव की एक स्वास्थ्यकर्मी, निशा के बारे में यह बात कहूं जो एक छोटा सा पोषण केन्द्र चलाती है तो आप मेरी बात समझ जाएंगे।
एक दिन एक छोटा दुबला पतला बच्चा पोषण केन्द्र में आता है। उसे डॉक्टर द्वारा पास के स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया है, क्योंकि उसे गंभीर कुपोषण है। बच्चे को खांसी भी है और डॉक्टर ने उसे खांसी की दवा भी दी है। निशा उस बच्चे के बारे में चिंतित थी। उसे पता था कि बच्चा एक गरीब घर का है और उसका बड़ा भाई कुछ सप्ताह पहले मौत का शिकार हो गया है। वह परिवार के पास गई और उसे पता चला कि बड़ा भाई लंबे समय से बीमार था और उसे खांसी के साथ खून आता था। निशा स्वास्थ्य केन्द्र गई और डॉक्टर से कहा कि उसे डर है कि बच्चे को तपेदिक है। उसकी जांच की गई और पता चला कि निशा का अनुमान सही था। तो आप देखिए कि स्वास्थ्य कर्मी ने डॉक्टर से पहले समस्या का सही अंदाजा लगाया, क्योंकि वह गांव के लोगों के घर जाती है और वह उनके घरों में गहराई से समस्या को समझती हैं।
कहानियों से भी सीखने की प्रक्रिया रोचक बन जाती है। इससे स्वास्थ्य कर्मियों को एक अच्छी कहानी सुनाने वाला व्यक्ति होने पर सहायता मिलती है।
नाटक करना ऐसी कहानियां जो महत्वपूर्ण बिन्दु लोगों को समझा सकें और इस पर जोर दें सकें, उनका प्रदर्शन एक नाटक के रूप में किया जाना उचित होता है। संभवतया आप एक शिक्षक के रूप में या किसी ऐसे व्यक्ति के रूप में जो स्वास्थ्य समिति में है अपने विद्यालय के बच्चों के साथ छोटे छोटे नाटकों का आयोजन कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए भोजन के बारे में उसे सुरक्षित रखने की जानकारी देना ताकि बीमारियों से रोकथाम की जा सके, छोटे छोटे बच्चे भोजन सामग्री के आस पास मक्खियों के रूप में खड़े किए जा सकते है। ये मक्खियां खुले रखे भोजन को संक्रमित कर सकती हैं। बच्चे भोजन सामग्री के आस पास खड़े होकर उसे खाएं और फिर बीमार होने का अभिनय करें। परन्तु यदि भोजन बंद बर्तनों में रखा है तो बच्चे इसे खाकर स्वस्थ रहना का अभिनय करें।
सामान्य वस्तुओं के लिए एक साथ मिलकर काम करना और सीखना
सामान्य जरूरतों को एक साथ पूरा करने के लिए लोगों को शामिल करने के कई तरीके हैं। कुछ विचार इस प्रकार हैं:
- एक ग्राम स्वास्थ्य समिति- एक समूह जो इच्छुक और सक्षम व्यक्तियों का है, को समुदाय के कल्याण से संबंधित गतिविधियों की योजना बनाने और उसे चलाने के लिए गांव के लोगों द्वारा चुना जा सकता है। उदाहरण के लिए कचरे के लिए गड्ढे खोदना या शौचालय बनाना। स्वास्थ्यकर्मियों को अन्य व्यक्तियों के साथ अपने दायित्व के बारे में जानकारी होनी चाहिए और उसे यह अन्य लोगों को देनी चाहिए।
- सामूहिक चर्चा - माता, पिता, स्कूली बच्चे, युवा लोग, पारम्परिक चिक्तिसक (हीलर) या अन्य समूह उन समस्याओं और जरूरतों पर चर्चा कर सकते हैं जो स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। इनका मुख्य प्रयोजन उन विचारों को लोगों के बीच बांटना है, जिनकी जानकारी उन्हें पहले से है।
- कार्य उत्सव - समुदाय की परियोजनाएं जैसे कि जल प्रणाली तैयार करना या गांव की सफाई शीघ्रतापूर्वक करना तथा सभी लोगों द्वारा मिलजुलकर उत्साहपूर्वक इस कार्य को करना, खेल, दौड़, नाश्ता और छोटे मोटे इनाम आदि से इन गतिविधियों को रोचक बनाया जा सकता है। अपनी कल्पना का उपयोग करें।
- सहयोग - लोग साधनों, भण्डारण और संभवतया भूमि को आपस में बांट कर कीमतें कम रख सकते हैं। सामूहिक सहयोग लोगों के कल्याण पर बड़ा प्रभाव डालता है।
- कक्षाकक्ष गतिविधियां - गांव के शिक्षक के साथ मिलकर स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को प्रोत्साहन देना, इसके लिए प्रदर्शन और नाटक में अभिनय का माध्यम चुनना। छात्रों के छोटे समूहों को आमंत्रित कर स्वास्थ्य केन्द्र में इनका आयोजन करना। बच्चे न केवल जल्दी सिखते हैं बल्कि वे कई तरीकों से सहायता कर सकते हैं। यदि आप बच्चों को एक अवसर दें तो वे एक मूल्यवान संसाधन खुशी खुशी बन सकते हैं।
- मां और बच्चों की स्वास्थ्य बैठकें - यह विशेष रूप से तब महत्वपूर्ण हो जाता है जब गर्भवती माताएं और छोटे बच्चों (5 साल से कम) की माताओं को इनके अपने बच्चों के बारे में, उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के बारे में जानकारी दी जाती है। स्वास्थ्य केन्द्रों में नियमित रूप से जाने पर जांच और सीखना, दोनों के लिए अवसर मिलता है। माताओं को अपने बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी अभिलेख रखने चाहिए और उन्हें हर महीने अपने बच्चों का वजन दर्ज कराने के लिए यहा आना चाहिए। जो माताएं स्वास्थ्य चार्ट को समझ सकती हैं वे इस बारे में गर्व अनुभव कर सकती हैं कि उनके बच्चे अच्छी तरह खाते पीते हैं और अच्छी तरह बढ़ रहे हैं। वे यह तब भी जान सकती हैं यदि वे पढ़ाई लिखाई नहीं कर सकती। संभव तया आप इच्छुक माताओं को इन गतिविधियों के लिए प्रशिक्षण दे सकते हैं।
- घरेलू दौरा - लोगों के घर दोस्ताना माहौल में जाएं, विशेष रूप से उन परिवारों से जहां कुछ खास समस्याएं हैं, जो अधिकांशत: स्वास्थ्य केन्द्र नहीं आते हैं या जो सामूहिक गतिविधियों में भाग नहीं लेते हैं। किन्तु लोगों की निजता का आदर करें। यदि आप उनके घर दोस्ताना माहौल में जा नहीं सकते तो यह सुनिश्चित करें कि उनके बच्चे या रक्षाहीन व्यक्ति जब तक खतरे में न हो तो आप वहां जाएं।
एक समूह में रहने और विचारों के आदान प्रदान के तरीके
एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में आपको यह अनुभव होगा कि लोगों का स्वास्थ्य सुधारने में आपकी सफलता कुछ हद तक एक शिक्षक के रूप में आपके कौशलों पर निर्भर करती है। बजाए इसके कि आप एक चिकित्सा या तकनीकी ज्ञान उसे प्रदर्शित करें। केवल तब इस कार्य में सफलता मिल सकती है जब पूरे समुदाय को शामिल किया जाए और सब मिलकर बड़ी से बड़ी समस्या का निदान प्राप्त कर सकते हैं।
लोग कही हुई बातों से बहुत अधिक नहीं सीखते हैं। वे तभी सीखते हैं जब वे इस पर सोच विचार, अनुभव, चर्चा करते हैं और मिलकर करते हैं।
अत: अच्छा शिक्षक कभी मेज पर नहीं बैठता और वह लोगों से बात करता है। वह उनके साथ बात करता है और मिलकर काम करता है। वह लोगों को अपनी जरूरतों के बारे में स्पष्ट रूप से सोचने में सहायता देता है और उन्हें पूरा करने के उपयुक्त मार्ग सुझाता है। वह खुले और दोस्ताना तरीके से विचारों को बांटने का प्रत्येक अवसर पहचानता है।
संभवतया एक स्वास्थ्य कर्मी के रूप में आप जो सबसे महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं वह है लोगों के अंदर छुपी संभावनाओं के प्रति उन्हें जागरूक बनाना. . . उन्हें अपने आप पर भरोसा करना सिखाना। कभी कभार ग्रामवासी अपने बातें बदलना नहीं चाहते हैं, क्योंकि वे कुछ नया नहीं करना चाहते हैं। अधिकांशत: वे अपने आप को उपेक्षित और शक्तिहीन समझते हैं। परन्तु वे ऐसे नहीं है। अधिकांश ग्रामवासियों के साथ ऐसे सभी व्यक्ति जो पढ़ और लिख नहीं सकते, असाधारण ज्ञान और कौशल के स्वामी होते हैं। वे अपने आस पास मौजूद औजारों के साथ बड़े बदलाव लाते हैं, वे जमीन पर खेती करते हैं और वे मकान बनाते हैं। वे ऐसी अनेक महत्वपूर्ण बातें करते हैं जो स्कूल में पढ़ने वाले लोग करने की सोच भी नहीं सकते।
यदि आप लोगों को यह समझाने में सहायता दे सकें कि बहुत कुछ ऐसा है जो उन्हें पहले से पता है और उन्होंने अपने आस पास बदलाव लाने के लिए किया है, वे यह भी समझ सकते हैं कि वे और भी अधिक सीख और कर सकते हैं। मिलकर कार्य करने से यह उनके अधिकार क्षेत्र में है कि वे अपने स्वास्थ्य और कल्याण में अधिक बड़े बछलाव ला सके।
तब लोगों को आप इन बातों के बारे में कैसे बताएंगे? कभी कभार आप ऐसा नहीं कर सकते
परन्तु आप उन्हें इनमें से कुछ बातें अपने लिए करने में सहायता दे सकते हैं। इसके लिए आप उन्हें चर्चा के लिए आमंत्रित करें। अपने ओर से कुछ कम बोलें परन्तु चर्चा की शुरूआत करें। उनसे कुछ प्रश्न पूछें। उन्हें कुछ आसान तस्वीरें दिखाएं जो गरीब परिवार की है, इससे उन्हें सहायता मिलेगी। आप इमारतों, लोगों, जानवरों और फसलों की तस्वीरें अपने आप बना सकती हैं जो आपके क्षेत्र में पाई जाती है।
संभवतया एक स्वास्थ्य कर्मी के रूप में आप जो सबसे महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं वह है लोगों के अंदर छुपी संभावनाओं के प्रति उन्हें जागरूक बनाना. . . उन्हें अपने आप पर भरोसा करना सिखाना। कभी कभार ग्रामवासी अपने बातें बदलना नहीं चाहते हैं, क्योंकि वे कुछ नया नहीं करना चाहते हैं। अधिकांशत: वे अपने आप को उपेक्षित और शक्तिहीन समझते हैं। परन्तु वे ऐसे नहीं है। अधिकांश ग्रामवासियों के साथ ऐसे सभी व्यक्ति जो पढ़ और लिख नहीं सकते, असाधारण ज्ञान और कौशल के स्वामी होते हैं। वे अपने आस पास मौजूद औजारों के साथ बड़े बदलाव लाते हैं, वे जमीन पर खेती करते हैं और वे मकान बनाते हैं। वे ऐसी अनेक महत्वपूर्ण बातें करते हैं जो स्कूल में पढ़ने वाले लोग करने की सोच भी नहीं सकते।
यदि आप लोगों को यह समझाने में सहायता दे सकें कि बहुत कुछ ऐसा है जो उन्हें पहले से पता है और उन्होंने अपने आस पास बदलाव लाने के लिए किया है, वे यह भी समझ सकते हैं कि वे और भी अधिक सीख और कर सकते हैं। मिलकर कार्य करने से यह उनके अधिकार क्षेत्र में है कि वे अपने स्वास्थ्य और कल्याण में अधिक बड़े बछलाव ला सके।
तब लोगों को आप इन बातों के बारे में कैसे बताएंगे? कभी कभार आप ऐसा नहीं कर सकते
परन्तु आप उन्हें इनमें से कुछ बातें अपने लिए करने में सहायता दे सकते हैं। इसके लिए आप उन्हें चर्चा के लिए आमंत्रित करें। अपने ओर से कुछ कम बोलें परन्तु चर्चा की शुरूआत करें। उनसे कुछ प्रश्न पूछें। उन्हें कुछ आसान तस्वीरें दिखाएं जो गरीब परिवार की है, इससे उन्हें सहायता मिलेगी। आप इमारतों, लोगों, जानवरों और फसलों की तस्वीरें अपने आप बना सकती हैं जो आपके क्षेत्र में पाई जाती है।
लोगों को इसके समान अन्य तस्वीरें दिखाएं और उनसे चर्चा करने के लिए कहें। लोगों से उन बातों पर प्रश्न पूछें, इन पर वे बात करते हैं और जिसके बारे में वे जानते हों और कार्य कर सकते हैं।
यहां कुछ नमूने प्रश्न दिए गए हैं:
- इस तस्वीर में कौन से लोग दिखाई दे रहे हैं और वे कैसे रहते हैं?
- लोगों के आने के पहले यह जमीन क्या थी?
- इन लोगों ने अपने आस पास के हिस्सों में क्या परिवर्तन किए थे?
- इन बदलावों से उनके स्वास्थ्य और कल्याण पर क्या प्रभाव हुआ है?
- ये लोक अन्य कौन से बदलाव ला सकते हैं? वे इसे करने के लिए और क्या सीख सकते हैं? उन्हें क्या चीज रोकती है? वे और अधिक कैसे सीख सकते हैं?
- उन्होंने खेती करना कैसे सीखा? उन्हें किसने सिखाया?
- यदि इस जमीन पर इन लोगों के स्थान पर एक डॉक्टर या वकील बिना पैसे या साधनों के आ जाए तो क्या वह खेती कर सकता है? क्यों और क्यों नहीं?
- ये लोग किस तरह हमारे समान हैं?
इस प्रकार की समूह चर्चा से लोगों का अपने आप पर विश्वास बनेगा और वे चीजों को बदलने की क्षमता ला सकेंगे। यह कार्य उन्हें समुदाय में और अधिक शामिल होने की अनुभूति दे सकता है।
शुरूआत में आप पाएंगे कि लोग धीरे बोलते हैं और बताते हैं कि वे क्या सोचते हैं। परन्तु कुछ समय बात वे अधिक मुक्त भाव से बोलना शुरू करते हैं और अपने आप महत्वपूर्ण प्रश्न पूछते हैं। उन लोगों से बात करें जो सबसे ज्यादा बातें करते हों और जो कम बातें करते हैं उन्हें बोलने का मौका दें।
आप ऐसी कई तस्वीरें और प्रश्न तैयार करने के बारे में सोच सकते हैं ताकि चर्चा को शुरू किया जा सके और लोगों को समस्याओं के बारे में और अधिक स्पष्ट रूप से सोचने, उनके कारणों और संभावित समाधानों को जानने में सहायता मिल सके।
आप लोगों से ऐसे कौन से प्रश्न पूछ सकते हैं जिन से वे अलग अलग चीजों के बारे में सोचें और नीचे दिए गए चित्र में बच्चे की परिस्थिति के बारे में विचार करने पर मजबूर हो जाएं।
ऐसे प्रश्नों के बारे में सोचने का प्रयास करें जो अन्य बातों की ओर जाते हैं और लोगों को अपने आप प्रश्न पूछने पर मजबूर करें। डायरिया से होने वाली मौत के कारणों के बारे में पूछने पर आपके लोग यह सोचेंगे कि इसके क्या कारण है और वे इस तस्वीर के बारे में चर्चा करेंगे।